कनॉट प्लेस में आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2015 - 01:09 AM (IST)

नई दिल्ली : यहां कनॉट प्लेस में आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी जिसके बाद पुलिस ने दोनों दलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने कहा, ‘‘हमने इस घटना को लेकर भाजपा और आप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और जांच चल रही है।’’ दोनों पक्षों के बीच शाम करीब पांच बजे झड़प हुई। सैकड़ों आप कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी के ‘रंग दे दिल्ली’ कार्यक्रम के लिए कनॉट प्लेस इनर सर्किल के समीप पहुंचे थे।  

आप नेता मयंक गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘वे एक बार फिर मारपीट पर उतर आए। भाजपा गुंडों ने कनॉट प्लेस में आप कार्यकर्ताओं के साथ दुव्र्यवहार किया। दिल्ली तय करे कि क्या आप इस प्रकार का विकास चाहते हैं? घटिया।’’ बाद में पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप कार्यकर्ताओं के साथ दुव्र्यवहार किया जबकि वे वैध इजाजत से प्रचार कर रहे थे। दिल्ली चुनाव कार्यालय के एक अधिकारी ने आप को प्रचार के लिए अनुमति मिलने की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘एक रिपोर्ट तैयार की गयी है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे चुनाव आयोग के पास भेजा जाएगा।’’ 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News