मीरा कुमार ने किया राहुल का बचाव, जयंती के आरोपों के समय पर सवाल उठाए

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2015 - 09:34 AM (IST)

गाजियाबाद: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने जयंती नटराजन द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार दिया और उनके आरोपों के समय पर सवाल उठाए।

मीरा ने कहा कि जयंती अपने सियासी फायदे के लिए ऐसे आरोप लगा रही हैं। जयंती ने कल राहुल पर आरोप लगाया था कि पर्यावरण मंत्रालय में उनके कार्यकाल के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष उनके कामकाज में कथित तौर पर दखल देते थे। यह आरोप लगाते हुए जयंती ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।  

पत्रकारों के सवालों के जवाब में मीरा ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान आधिकारिक फैसलों में किसी ने कभी कोई दखलंदाजी नहीं की थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक राजनीतिक साजिश है। ऐसे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उस वक्त वह क्यों चुप रहीं? यदि उन्हें समस्या थी तो उन्हें पहले कहना चाहिए था। यह दिखाता है कि वह अपने सियासी फायदे के लिए यह सब बोल रही हैं।’’ 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News