राहुल की बात मानी फिर भी बदनाम हुई ''जयंती''!

punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2015 - 05:13 PM (IST)

दिल्लीः कांग्रेस को करारा झटका देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन ने पार्टी की प्राथमिक  सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जयंती ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे प्रहार करते हुए उनपर परियोजनाओं के लिए पर्यावरण मंजूरी दिए जाने के ''खास अनुरोध'' भेजने का आरोप लगाया है। जयंती नटराजन ने राहुल गांधी के दफ्तर पर गलत प्रचार करने का अारोप लगाते हुए कहा है कि लगातार उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

 

 

उन्होंने कहा  कि कैबिनेट के सहयोगियों और पार्टी के नेताओं की ओर से भारी दबाव के बावजूद उन्होंने कई बड़ी योजनाओं को पर्यावरण के मुद्दे पर रोके रखा, सिर्फ इसलिए कि राहुल गांधी की ओर से उन्हें खास अनुरोध मिले थे। नटराजन का सवाल ये है कि जब वह सब काम पार्टी और राहुल गांधी के मुताबिक कर रही थीं तो ऐसा क्या हुआ कि उन्हें हटा दिया गया। 

 

 

जयंती नटराजन के आरोपों के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। उनका कहना है कि जब लोकसभा चुनाव 2014 दौरान भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने परोक्ष रूप से जयंती नटराजन पर पर्यावरण मंत्री पद पर रहते हुए रिश्वत लेने का आरोप लगाया था तब कांग्रेस ने मोदी को माफी मांगने तथा सबूत पेश करने की चुनौती दी थी अाज वहीं जयंती नटराजन कांग्रेस पर उसे बदनाम करने के अारोप लगा रहीं है। 

 

उधर,इस खबर पर प्रतिक्रिया जताते हुए अरूण जेटली ने कहा, ''यूपीए सरकार इस देश का संचालन किस तरह करती रही है  इसकी सच्चाई जयंती द्वारा सोनिया को लिखे पत्र से सामने आ गई है। किसी भी सरकार के संचालन में देश की अर्थव्यवस्ता किस प्रकार से चलाई जाती है, देश का विकास किस प्रकार होता है ये प्रमुख होता है. पर्यावरण संबंधित अनुमति मिलने में सालों लग जाएं, मनमानी के साथ किसको देनी है  किसे नहीं देनी है इसके संबंध में अफवाहें थी जो अब सच साबित हुई हैं।इसकी एक कानूनी व्यवस्था है उस व्यवस्था के अनुकूल देनी चाहिए लेकिन मनमानी से दी जाएं, पार्टी की हित किसमें है और  पार्टी की इच्छा किसमें है, सरकार ये तय न करे, पार्टी तय करें। प्रधानमंत्री और  सरकार मूकदर्शक रह जाएं इस आधार पर ये अनुमतियां दी जाती थीं.''

 

वहीं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर का बयान आया है कि सरकार जयंती के आरोपों की जांच करेगी

 

  

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News