WhatsApp पर देखा बेटी का ऐसा वीडियो कि उड़े होश

punjabkesari.in Tuesday, Jan 27, 2015 - 05:27 PM (IST)

नई दिल्ली: मुंबई में एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि 17 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाकर व्हाट्सप्प पर शेयर कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के ने वीडियो उस वक्त बनाया जब वह नहा रही थी। उसने चोरी से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे व्हाट्सप्प पर शेयर कर दिया। वीडियो बनाने के लिए उसने एक खास तरीका खोजा था। उसकी चाल जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

पुलिस के अनुसार लड़की जब भी बाथरूम जाती तो आरोपी उसके बाथरूम में लगे रोशनदान में मोबाइल रख देता था और उसे बिना कपड़ों के नहाते हुए रिकॉर्ड करता था। इलाके में ही रहने वाले एक छात्र को वाट्सऐप पर एक दिन अश्लील वीडियो मिला। उसने छात्रा को पहचानने के बाद उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी। बेटी का न्यूड वीडियो देखकर पिता हैरान रह गए। जिसके बाद उन्होंने तुंरत पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामलें की जांच में जुटी हुई है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News