''नमस्ते'' कह ओबामा ने किया भारत दौरा खत्म

punjabkesari.in Tuesday, Jan 27, 2015 - 02:27 PM (IST)

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और रक्षा रिश्तों को नए स्तर तक ले जाने का वादा दोहराते हुए आज विश्वास जताया कि दोनों देश न केवल स्वाभाविक साझेदार हैं बल्कि आने वाले दिनों में सर्वश्रेष्ठ साझेदार बनेंगे।बराक ओबामा ने सिरीफोर्ट सभागार में इंडिया एंड अमेरिका(द फ्यूचर वी कैन बिल्ड टुगैदर) विषय पर करीब 2000 चुङ्क्षनदा लोगों को संबोधित करते हुए यह विश्वास जताया।

 
उन्होंने भारत और अमेरिका के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनौतियों का तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए कहा कि विश्व में शांति और स्थिरता तभी स्थापित होगी जब दो मजबूत लोकतंत्र एकजुटता के साथ खडे होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध इस सदी की सबसे भरोसेमंद साझेदारियों में से एक हो सकते हैं। उन्होंने अमेरिका में रह रहे 30 लाख से अधिक भारतीयवंसियों को भारत और अमेरिका के संबंधों की मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि आने वाले समय में दोनों देश न सिर्फ स्वाभाविक साझेदार बल्कि सर्वश्रेष्ठ साझेदार साबित हो सकते हैं।
 
ओबामा ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व को दोनों देशों का समान लक्ष्य बताते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाए जाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हम ऐसी सुरक्षा परिषद चाहते हैं जिसमें भारत स्थायी सदस्य के तौर पर शिरकत करे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरआत नमस्ते से की और समापन जयहिंद से किया।  बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एयरफोर्स वन में सवार होने से पहले ''नमस्ते'' कह विदा ली। इस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति का तीन दिवसीय दौरा खत्म हुआ। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News