ओबामा के भारत पहुंचने से पहले पाकिस्तान ने की नापाक हरकत

punjabkesari.in Sunday, Jan 25, 2015 - 12:51 PM (IST)

जम्मू: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक आेबामा के भारत पहुंचने से कुछ घंटे पहले जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया।  

पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजैंसी को बताया, ‘‘पाकिस्तानी रेंजर्स ने 24 और 25 जनवरी की मध्यरात्रि में जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आर. एस. पुरा सीमाई क्षेत्र में जोगवान सीमा पोस्ट के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ 

उन्होंने बताया कि पोस्ट पर रात को 1 बजे के दौरान गोलीबारी हुई। सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई हालांकि इस गोलीबारी में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। कुछ दिन पहले भी 22 जनवरी को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News