तुतलाती जुबान में गूगल ब्वॉय कौटिल्य को टक्कर देता है अनमोल
punjabkesari.in Wednesday, Jan 21, 2015 - 11:43 AM (IST)

मेरठ: हरियाणा के करनाल जिले के कोहन्ड गांव का रहने वाला सात साल का गूगल ब्वॉय यानि कि कौटिल्य पंडित अपनी अद्भुत मेमोरी के कारण देशभर में प्रसिद्ध है। कौटिल्य के ज्ञान के आगे तो बड़े-बड़े खुद को बोना समझते हैं। वहीं कौटिल्य के मुकाबले एक और गूगल ब्वॉय आ गया है वो भी तीन साल का।
इसे कुदरत का ही करिश्मा कहा जा सकता है कि तीन-चार साल का बच्चा ठीक से बोलना भी नहीं जानता लेकिन ये बच्चा सही से बोलता तो है ही साथ ही कई सवालों के जवाब इतनी आसानी से देता है कि देखने और सुनने वाले दंग रह जाते हैं कि ये बच्चा है या कुछ और। यहां बात हो रही है तीन साल के मेरठ के गूगल ब्वॉय अनमोल की।
अनमोल की उम्र इस समय करीब साढ़े चार साल है। जहां इस उम्र में बच्चे अपने ही खेलों में मस्त रहते हैं वहीं अनमोल को इस उम्र में देश ही नहीं बल्कि न जाने कितनी अधिक देशों की राजधानियों के नाम याद हैं। केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की जानकारी अनमोल को है।
अनमोल के माता-पिता अपने बेटे की प्रतिभा को देखकर जहां हैरान हैं वहीं उन्हें गर्व ही कि उनके बेटे की मेमोरी इतनी तेज है क्योंकि अनमोल तीन साल की उम्र तक तो सही से बोल भी नहीं पाता था। मेरठ के के गांधीनगर कॉलोनी में रहने वाले आशुतोष स्वामी का बेटा अनमोल का परिवार बड़ा ही साधाराण।
अनमोल की मां रचना स्वामी एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। अनमोल के माता-पिता के मुताबिक तीन साल की उम्र तक तो अनमोल एक भी शब्द नहीं बोल पाता था जिस कारण डॉक्टरों से भी उसका चैकअप करावाया गया तो डॉक्टरों ने सलाह दी कि इसे अन्य बच्चों के साथ घुलने-मिलने दिया जाए ताकि ये बोल सके। फिर स्कूल में डाला गया लेकिन तब भी वह चुप ही रहता था लेकिन धीरे-धीरे उसने बोलना शुरू किया और अब तो वह अपनी प्रतिभा से सभी को चुप करवा देता है।
अनमोल की दो बड़ी बहने भी हैं और अनमोल की विलक्षण प्रतिभा को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने न केवल कक्षा 12 तक की उसकी पढ़ाई का खर्चा बल्कि उसकी दोनों बहनों की पढ़ाई का खर्चा भी उठाने की जिम्मेदारी ले ली है। अनमोल को पता है कि उसके देश में कितने राज्य हैं और नया राज्य कौन सा बना है।
राष्ट्रगान किसने लिखा, राष्ट्रगान कितने समय में पूरा हो जाता है, यह सब जानकारी तक अनमोल को है। अमेरिका के राष्ट्रपति कौन है और अमेरिका की राजधानी का नाम क्या है यह सब जानकारी अनमोल को है। अनमोल दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और मेरठ शहर में ही वह कई कार्यक्रमों में सम्मानित हो चुका है। जून 2014 में योग गुरु बाबा रामदेव ने उसे स्वयं अपने हाथों से हरिद्वार में अपने आश्रम में सम्मानित किया। उसकी मेमोरी को देखकर योग गुरु रामदेव भी हैरत में पड़ गए थे। अनमोल के फेवरेट हीरो हैं अभिताभ बच्चन पसंद हैं। अनमोल को कार्टून नहीं न्यूज देखना ज्यादा पंसद है।