केजरीवाल के गुजरात से लौटते ही भाजपा में शामिल हुए करीब 150 AAP नेता

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 02:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान दो दिन के गुजरात दौरे पर थे। पंजाब में बड़ी जीत हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी की निगाहें इसी साल होने वाले गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव पर हैं। गुजरात पर अपना छाप छोड़ने के लिए केजरीवाल  मान बड़े रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान वे गांधी आश्रम भी गए। वहीं खबर है कि केजवाल के गुजरात से लौटते ही AAP को बड़ा झटका मिला है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के करीब 150 नेता और कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

 

सबस बड़ी बात यह है कि यह दल बदल केजरीवाल के गुजरात दौरे से दिल्ली लौटने के बाद हुआ। खबर है कि मार्च में ही कई कार्यकर्त्ताओं ने AAP छोड़ दी थी। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक गुजरात भाजपा के महासचिव प्रदीपसिंह वाघेला ने कहा कि दिल्ली के सीएम और पंजाब सीएम घर नहीं पहुंचे या खाना भी नहीं खाया होगा और उनकी पार्टी के कई लोग भाजपा में शामिल हो गए। यह साफ दिखाता है कि केजरीवाल गुजरात के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते। वाघेला ने कहा कि गुजरात के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News