सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 13 जवान घायल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 08, 2017 - 08:14 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बनिहाल क्षेत्र में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सडक़ दुर्घटना में सेना के 13 जवान घायल हो गए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार सेना 12 आरआर की कास्पर गाड़ी अपनी रूटीन पेट्रोलिंग पर थी। गाड़ी बनिहाल के निर्माणधीन रतन बास फोर लेन पुल के पास हादसे का शिकार हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार सेना के 13 जवान इस सडक़ दुर्घटना में घायल हुए हैं जबकि फोर लेन पर काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बचे। घायल जवानों में से सबसे ज्यादा को फ्रेक्चर हुआ है। उन्हें सेना के आपातकालीन अस्पताल में भर्ती किया गया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News