लेह-मनाली रोड पर फंसे यात्रियों के लिए देवदूत बनकर उतरी भारतीय सेना, सुरक्षित निकाला

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 12:43 PM (IST)

 लद्दाख: सेना कई मौकों पर यह बात साबित कर चुकी है कि वो सिर्फ देश की सुरक्षा ही नहीं करती है बल्कि हर मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ खड़ी  रहती है। एक बार फिर सेना ने यह बात साबित कर दी। लेह-मनाली रोड पर फंसे 241 यात्रियों को सेना ने कड़ी मेहनत के बाद सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इनमें 71 विदेशी यात्री भी शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार इस सडक़ मार्ग पर भारी बर्फबारी में यह यात्री फंस गये थे। सेना को जब यह बात पता चली तो तुंरत बचाव कार्य चलाया गया। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और उन्हें खाना, दवाईयां और गर्म कपड़े भी दिये गये।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News