पुलवामा में दुर्घटनावश चली गोली से सैनिक घायल

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2019 - 12:19 PM (IST)

 श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पंजगाम क्षेत्र में सोमवार को एक सैनिक घायल हो गया। जवान दुर्घटनावश चली गोली से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार सेना की 55 आरआर के जवान को चकूरा के मीरपोरा क्षेत्र में उसकी राइफल से अचानक हुये फायर से पैर में गोली लग गई। उसे फौरन उसके साथियों ने निकट के आर्मी अस्पताल पहुंचाया और उसका उपचार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने भी सैनिक के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News