हादसा शिकार युवक के लिए देवदूत बनी सेना, गाडी से निकालकर किया उपचार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 02:13 PM (IST)

पुंछ  (धनुज शर्मा) : मेंढर तहसील के बिरयानी गली में भारतीय सेना ने एक हादसा शिकार युवक को फिर से जीवनदान दिया। सेना द्वारा दुर्घटना का शिकार हुये युवक को उसके वाहन से न सिर्फ बाहर निकाला गया सैन्य अस्पताल में उक्त युवक को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के बाद सकुशल घर भी पहुंचाया गया।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम मोहम्मद रज़ा पुत्र करामात हुसैन उम्र 28 वर्ष अपने निजी वाहन से घर की तरफ आ रहा था कि उसकी गाड़ी  खाई में जा गिरी और वह घायल होकर गाड़ी में फंस  गया। उसी समय गश्त करते हुए सेना के जवानों ने उसे देखा और फौरन राहत एवं बचाव अभियान चलाया तथा घायल को सैन्य अस्पताल पहुँचाया। उपचार के बाद सेना ने उसे उसके घर भी छोड़ा। सेना के इस कार्य की पूरे क्षेत्र में तारीफ हो रही है और लोग सेना का आभार प्रकट कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News