सेना के जवानों ने केरन सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास को किया नाकाम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 05:19 PM (IST)

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में केरन सेक्टर में सेना के जवानों ने बुधवार को एक घुसपैठिए को मार गिराया है। अभी उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है। अलबत्ता अन्य 4-5 घुसपैठियों से मुठभेड जारी है। सूत्रों के अनुसार नियंत्रण की रेखा (एल.ओ.सी.) के अंतिम छोर पर स्थित काशर कटान नाले के पास बुधवार को गश्त कर रहे सेना के जवानों ने स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल को भारतीय सीमा में दाखिल होते देखा।


जवानों ने तुरंत सुरक्षा चौकियों को सूचित किया। इस बीच, जैसे ही घुसपैठिए और आगे आए, जवानों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन घुसपैठियों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर जवानों ने जवाबी फायर करते हुए उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। मुठभेड़ में एक घुसपैठिया मारा गया है। खबर लिखने तक आतंकी के अन्य साथियों और जवानों के बीच फायरिंग जारी है।


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने केरन सेक्टर में मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि जब तक हमें किसी आतंकी का शव नहीं मिला,  हम किसी घुसपैठिए के मारे जाने की पुष्टि नहीं कर सकते। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News