जानलेवा हो सकती है आपकी नींद! 7 घंटे से कम या 9 घंटे से ज़्यादा, दोनों हैं जोखिम भरे; समय रहते हो जाएं अलर्ट

punjabkesari.in Thursday, Jul 31, 2025 - 11:26 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सेहत खराब होने का पहला संकेत हमारी नींद का बिगड़ना है। अच्छी सेहत के लिए नींद बहुत ज़रूरी है, लेकिन कम या ज़्यादा सोना दोनों ही हानिकारक हो सकता है।

PunjabKesari

आपकी नींद और सेहत का सीधा कनेक्शन

आमतौर पर 7 से 9 घंटे की नींद एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए अच्छी मानी जाती है। अगर आप 7 घंटे से कम सोते हैं, तो आपको सावधान होने की ज़रूरत है। शोध बताते हैं कि कम नींद लेने से ब्लड प्रेशर (BP), शुगर, थायराइड और कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे लोगों में समय से पहले मृत्यु का जोखिम 14% तक बढ़ जाता है। ज़्यादा सोना भी खतरनाक हो सकता है। अगर आप 9 घंटे से ज़्यादा सोते हैं, तो मृत्यु का जोखिम 34% तक बढ़ जाता है। इसका मतलब है कि किसी भी चीज़ की अति, चाहे वह नींद ही क्यों न हो, सेहत के लिए अच्छी नहीं होती।

भारतीयों की नींद का हाल

एक सर्वे के मुताबिक नींद की समस्या भारत में आम होती जा रही है:

  • 58% लोग रात में 11 बजे के बाद सोते हैं।
  • 88% लोग रात में कई बार उठते हैं।
  • देश में हर 4 में से 1 व्यक्ति अनिद्रा से परेशान है।
  • केवल 35% लोग ही 8 घंटे की पूरी नींद ले पाते हैं।

ये भी पढ़ें- रूह कंपाने वाला मंजर: हाईवे पर 10 घंटे तक कुचला गया महिला का शव, चारों ओर फैले खून और मांस के लोथड़े

नींद की कमी से शरीर पर पड़ने वाले गंभीर असर

अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो आपका शरीर कई तरह से प्रभावित होता है:

  • 18 घंटे बिना नींद के: ब्लड प्रेशर हाई होने और दिल पर दबाव पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
  • 24 घंटे बिना नींद के: चिड़चिड़ापन और काम में मन न लगने की समस्या होती है।
  • 36 घंटे बिना नींद के: एकाग्रता की कमी और फैसले लेने में दिक्कत आ सकती है।
  • 48 घंटे बिना नींद के: तनाव, बेचैनी, मूड खराब होना और गुस्सा बढ़ना शुरू हो जाता है।
  • 48 घंटे से ज़्यादा बिना नींद के: मतिभ्रम की स्थिति और नकारात्मक सोच पैदा हो सकती है।

PunjabKesari

नींद की कमी से होने वाली बीमारियां

कम नींद लेने से शरीर में कई गंभीर बीमारियां पनपने लगती हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • शुगर (डायबिटीज)
  • हाई ब्लड प्रेशर (BP)
  • कोलेस्ट्रॉल
  • हार्मोनल बदलाव
  • DNA डैमेज
  • कैंसर का बढ़ता खतरा
  • डिप्रेशन

नींद का हेल्थ कनेक्शन और इम्यूनिटी

जब आप अच्छी नींद लेते हैं, तो सोने के दौरान आपका शरीर खुद को रिपेयर करता है। कम नींद से आपका डिफेंस सिस्टम कमज़ोर होने लगता है, जिससे इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है। इससे फैसले लेने में मुश्किल, सीखने की क्षमता में कमी, याददाश्त कमज़ोर होना, तनाव, एंग्जायटी, डिप्रेशन और BP इम्बैलेंस जैसी दिक्कतें बढ़ती हैं। दिमाग में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे ये बदलाव आते हैं। नींद कम लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा असर पड़ता है। नेचुरल किलर सेल और टी-सेल की संख्या 70% तक कम हो जाती है। एंटीबॉडी कम बनते हैं, जिससे किसी भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

नींद की कमी से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा

कम नींद लेने से डायबिटीज का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कम नींद लेने से इंसुलिन रेजिस्टेंस, स्ट्रेस हार्मोन्स का असंतुलन और शरीर में इंफ्लेमेशन (सूजन) बढ़ती है। ये सभी कारक शुगर की बीमारी के जोखिम को बढ़ाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए अपनी नींद पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। रात को समय पर सोने और सुबह समय पर उठने की आदत बनाएं। रोजाना योग और प्राणायाम जैसे व्यायाम भी करें, जैसा कि स्वामी रामदेव सलाह देते हैं, इससे आपकी सेहत में निश्चित रूप से सुधार आएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News