iPhone यूजर्स के लिए Big Update, Apple ने लॉन्च किया iOS 18, मिलेंगे ये नए धांसू फीचर्स, ऐसे करें Download

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2024 - 05:47 PM (IST)

गैजेट डेस्कः iOS 18 का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। iPhone निर्माता कंपनी Apple ने अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 रिलीज कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि iPhone 16 की लॉन्चिंग के साथ ही iOS 18 को लॉन्च कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एप्पल ने यूजर्स के लिए iOS 18 अपडेट को लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स iOS 18 योग्य iPhone यूजर्स के लिए AI अपग्रेड्स, कस्टमाइजेशन फीचर्स, नए डिज़ाइन, और बहुत कुछ के साथ उपलब्ध होगा।
PunjabKesari
iOS 18 के भारत में रिलीज़ का समय
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iOS 18 अपडेट आज, 16 सितंबर, रात 10:30 बजे भारत में रोल आउट कर दिया गया है। वहीं जिनमें अपडेट मिलेगा वह फोन्स हैं, iPhone 16 सीरीज, iPhone 15 सीरीज, iPhone 14 सीरीज, iPhone 13 सीरीज, iPhone 12 सीरीज, iPhone 11 सीरीज, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR और iPhone SE2, iPhone SE3 शामिल हैं।

वीडियो रिकॉर्डिंग
iOS 18 के साथ सबसे बड़ा फीचर आईफोन में रिकॉर्डिंग के दौरान वीडियो को पॉज करने वाला है। अभी तक यह सुविधा नहीं है, लेकिन iOS 18 के अपडेट के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग को पॉज किया जा सकेगा। नए अपडेट के बाद यूजर्स आईफोन में भी वीडियो रिकॉर्डिंग को पॉज कर सकेंगे और दोबारा रिकॉर्डिंग शुरू कर सकेंगे। यह फीचर वैसे तो बहुत ही आम है और एंड्रॉयड में लंबे समय से है, लेकिन आईफोन यूजर्स के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।
PunjabKesari
लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन

लॉक स्क्रीन और कॉन्टेक्ट पोस्टर को 12 भाषाओं में कस्टमाइज किया जा सकेगा जिनमें अरबी, अरबी इंडिक, बांग्ला, देवनागरी (हिंदी), गुजराती, गुरमुखी, कन्नड़, मलयालम, मैतेई, ओड़िया, तेलुगू जैसी भाषाएं शामिल हैं। इसके अलावा iOS 18 के साथ भारतीय अंग्रेजी में लाइव वॉयसमेल ट्रांस्क्रिप्शन मिलेगा। iOS 18 के साथ लाइव कॉलर आईडी और स्मार्ट कॉल हिसट्री भी मिलेगी। डुअल सिम के साथ कई तरह की डिजाइन मिलेगी जिनमें सिम स्विच री-डिजाइन भी शामिल है। इसे आप कंट्रोल सेंटर से कस्टमाइज कर सकेंगे।

सेफ्टी फीचर्स

iOS 18 में नए सेफ्टी फीचर्स आपके लिए काफी उपयोगी होंगे। इस अपडेट के साथ आप न सिर्फ ऐप्स को लॉक या हाइड कर सकते हैं, बल्कि आपके डिवाइस पर सेट किए गए सभी पासवर्ड्स भी सुरक्षित और आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं। इससे आपकी जानकारी और पासवर्ड्स की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और आपको अपनी प्राइवेसी को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी।

मल्टी लैंग्वेज कीबोर्ड
iPhone 12 और उसके बाद के मॉडल के साथ मल्टी लैंग्वेज कीबोर्ड मिलेगा जिनमें अंग्रेजी के साथ दो भारतीय भाषाओं को सेट करने का विकल्प मिलेगा। यह कीबोर्ड मैसेज, नोट्स आदि के लिए होगा। कीबोर्ड स्विच करने पर आईफोन पुरानी स्क्रिप्ट को याद रखेगा। iOS 18 के साथ (English + Hindi) कीबोर्ड का सपोर्ट सभी डिवाइस को मिलेगा।
PunjabKesari
अल्फाबेटिकल कीबोर्ड

iPhone अब 11 भारतीय भाषाओं के लिए अल्फाबेटिकल कीबोर्ड लेआउट को सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स सीधे भारतीय लिपियों में टाइप कर सकते हैं। अल्फाबेटिकल लेआउट 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा जिनमें बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।

सिरी हुई स्मार्ट
सिरी को 9 भारतीय भाषाओं के साथ-साथ भारतीय अंग्रेजी के लिए अतिरिक्त मल्टी लैंग्वेज का सपोर्ट मिला है। यूजर्स सिरी को अलार्म और टाइमर सेट करने, एप लॉन्च करने या म्यूजिक प्ले करने के लिए अंग्रेजी, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में कमांड दे सकेंगे। सिरी अब हिंदी के सवालों के भी जवाब देगी और आप इसे कई भारतीय भाषाओं में इस्तेमाल कर सकेंगे।
PunjabKesari
आईफोन की लिस्ट जिन्हें मिलेगा iOS 18 का अपडेट
iPhone 16
iPhone 16 Plus
iPhone 16 Pro
iPhone 16 Pro Max
iPhone 15
iPhone 15 Plus
iPhone 15 Pro
iPhone 15 Pro Max
iPhone 14
iPhone 14 Plus
iPhone 14 Pro
iPhone 14 Pro Max
iPhone 13
iPhone 13 mini
iPhone 13 Pro
iPhone 13 Pro Max
iPhone 12
iPhone 12 mini
iPhone 12 Pro
iPhone 12 Pro Max
iPhone 11
iPhone 11 Pro
iPhone 11 Pro Max
iPhone Xs
iPhone Xs Max
iPhone Xr
iPhone SE (2nd जेन और उसके बाद के मॉडल)


iOS 18 अपडेट कैसे डाउनलोड करें 

इस नए अपडेट को डाउनलोड करना भी आसान है

  • सबसे पहले अपने iPhone की “Settings” ऐप में जाएं
  • इसके बाद “General” खोजें और “Software update” पर टैप करें
  • अब iOS 18 अपडेट के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें
  • डिवाइस को iOS 18 अपडेट को सफलतापूर्वक इंस्टॉल करने में लगभग 30 से 60 मिनट का समय लगेगा
  • डाउनलोड के बाद, अपने iPhone को अपनी पसंद और उपयोगिता के अनुसार कस्टमाइज़ करें

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News