एप्पल रचने जा रहा इतिहास, 'Made in India' हो सकता है लॉन्च होने वाला iPhone15

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 06:46 PM (IST)

नेशनल डेस्कः बस कुछ घंटों का इंतजार और, एप्पल iPhone15 लॉन्च करने जा रहा है। भारत में भी लोग बेसब्री से रात 10:30 बजने का इंतजार कर रहे हैं। भारतीयों के खुश होने की एक और वजह है, इस बार इतिहास में पहली बार लॉन्चिंग के दिन बिकने वाला iPhone15 'Made in India' हो सकता है। पूरी दुनिया को इस समय iPhone15 के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार है। भारतीयों के लिए इस बार एप्पल iPhone15 का लॉन्च खास है, क्योंकि एक बड़ा इतिहास लिखने जा रहा है।पहली बार ऐसा होगा कि एप्पल आईफोन की लॉन्चिंग के दिन बिकने वाला आईफोन ‘मेड इन इंडिया’ होगा।
PunjabKesari
एप्पल आईफोन की लॉन्चिंग के साथ ही आज इसकी ग्लोबल सेल भी शुरू हो जाएगी। इस बार लॉन्चिंग के साथ ही दक्षिण एशियाई देशों के मार्केट में एप्पल iPhone15 उपलब्ध हो जाएगा। ये फोन ‘Made in India’ होंगे। हालांकि बाकी दुनिया में ज्यादातर चीन में बने iPhone15 उपलब्ध होंगे।
PunjabKesari
भारत में असेंबल हुआ iPhone15
भारत में असेंबल हुए iPhone15 पहली इसकी लॉन्चिंग के दिन ही मार्केट में मौजूद होंगे। एप्पल ने भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाया है। ऐसे में दक्षिण एशिया के बाजारों में लॉन्च के दिन ही भारत में तैयार iPhone15 का पहुंचना उसकी आने वाली तैयारियों की ओर भी इशारा करता है। एप्पल ही नहीं दुनिया की कई कंपनियां कोरोना के बाद से चीन से अपनी मैन्युफैक्चरिंग को ट्रांसफर करने पर ध्यान लगा रही हैं और भारत इसके लिए उनकी पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है।

एप्पल ने पिछले साल iPhone14 का भी उत्पादन भारत में शुरू कर दिया था, और ये दुनिया के कई देशों तक पहुंच रहा है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘Make in India’ पहल का भी नतीजा है कि दुनिया के कई देश भारत को अपना मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनाने पर जोर दे रहे हैं।
PunjabKesari
तमिलनाडु में महीने भर से बन रहे iPhone15
एप्पल के लिए आईफोन बनाने वाली सप्लायर कंपनी फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने पिछले महीने ही तमिलनाडु की फैक्टरी में Apple iPhone15 का प्रोडक्शन चालू कर दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News