संसद में बोले अनुराग ठाकुर, देश के खिलाफ जहर उगलने वाले 747 वेबसाइट्स और 94 Youtube चैनल सरकार ने बंद कराए

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 06:55 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को सदन में बताया कि कि सरकार ने इंडिया के प्रति दुर्भावना रखने वाले 94 यूट्यूब चैनल्स, 19 सोशल मीडिया अकाउंट्स और 747 वेबसाइट्स को 2021-22 में बैन किया है। उन्होंने राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा। ठाकुर ने बताया कि इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के सेक्शन 69ए के तहत कार्रवाई की गई है।

एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा कि सरकार ने देश की संप्रभुता के खिलाफ काम करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की है। ये इंटरनेट पर फेक न्यूज और झूठे प्रचार में लिप्त थे। इस साल जनवरी में पाकिस्तान से चलाए जा रहे 35 यूट्यूब चैनल को बंद किया गया। दो वेबसाइट्स को भी बंद कराया गया। ये सभी भारत के बारे में गलत जानकारी फैला रहे थे।

सूचना एंव प्रसारण मंत्री द्वारा बंद कराए गए यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स बेस 1.2 करोड़ था। इनके वीडियो 1.3 अरब बार देखा गया था। इनके अलावा दो ट्विटर हैंडल्स, दो इंस्टाग्राम अकाउंट्स और एक फेसबुक पेज को भी ब्लॉक कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये इंडिया के खिलाफ गलत जानकारियां इंटरनेट पर दे रहे थे। इनमें आपस में तालमेल था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News