MOVIE REVIEW: दिलचस्प है अनुराग बासु की Ludo, पढ़ें रिव्यू

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 03:27 PM (IST)

फिल्म: 'लूडो' 
स्टारकास्ट: राजकुमार राव , सान्या मल्होत्रा , फातिमा सना शेख, अभिषेक बच्चन, पकंज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर  और आशा नेगी
डायरेक्टरः अनुराग बसु 
रेटिंग: 3 स्टार/5*

नई दिल्ली/ अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस मल्टी स्टारर डार्क कॉमेडी फिल्म में राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, अभिषेक बच्चन , पकंज त्रिपाठी , आदित्य रॉय कपूर  और आशा नेगी जैसे दमदार कास्ट नजर आ रहे हैं। 

सही मायनों में फिल्म की कहानी लूडो जैसी ही है। फिल्म में सभी किरदार की अलग-अलग कहानी दिखाई गई है लेकिन हर किरदार एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। वहीं सभी अपने-अपने जीवन में कोई ना कोई समस्याओं से जूझ रहे होते हैं और जो किसी ना किसी वजह से एक दूसरे से टकराते हैं। तो आइए जानते हैं कैसी है फिल्म।

 

कहानी
फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां दिखाई गई हैं लेकिन एक मोड़ पर आकर फिल्म के सभी किरदार एक-दूसरे से टकरा जाते हैं। पहली कहानी आकाश (आदित्य रॉय कपूर) और उनकी गर्लफ्रेंड अहाना (सान्या मल्होत्रा) की होती है जिनकी जीवन में अचानक भूचाल मच जाता है जब उनका एक सेक्स वीडियो इंडरनेट पर लीक हो जाता है। दूसरी कहानी बिट्टू (अभिषेक बच्चन) की होती है जिसे अपने जीवन में हताश के अलावा और कुछ भी प्राप्त नहीं हो पाता। 

दरअसल, बिट्टू एक क्रिमिनल होता है जो हमेशा के लिए अपराध की दुनिया को त्याग देता है। बिट्टू अपनी पत्नी और बेटी से बेहद प्यार करता है लेकिन एक दिन अचानक उसे अपने पुराने गुनाहों की वजह से जेल जाना पड़ता है। जिसके बाद उसकी पत्नी उसके दोस्त से शादी कर लेती है। ऐसे में बिट्टू को अपनी बेटी की बहुत याद आती है और उससे मिलने के लिए वह बेताब रहता है।

इसके अलावा आलू (राजकुमार राव) और पिंकी फातिमा शेख (फातिमा शेख) की लव स्टोरी दिखाई गई है जिसमें आलू पिंकी का दीवाना होता है। वह उससे बेइंतहा प्यार करता है लेकिन एक दिन पिंकी की शादी किसी और से हो जाती है। वही पिंकी का पति उसे धोखा दे रहा होता है। जिसके बाद दोबार पिंकी के जीवन में आलू की एंट्री होती है। वहीं चौथी कहानी होती है राहुल (रोहित) और श्रीजा (पर्ल माने) की जो अपनी-अपनी लाइफ से बेहद परेशान होते हैं। वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एंट्री होती है डॉन सत्तू त्रिपाठी (पंकज त्रिपाठी) की। इन चारों की कहानी सत्तू त्रिपाठी से जुड़ी होती है। इसके बाद फिल्म में क्या हलचल मच ता है इसके लिए तो आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।

 

डायरेक्शन
अनुराग बसु ने फिल्म की कहानी को पर्दे पर काफी अलग और नए ढंग से परोसा है। अनुराग बासु ने लूडो का खेल तो काफी अच्छा बिछाया लेकिन कई जगह कहानी पूरी तरह से बिक्री हुई नजर आई।

 

एक्टिंग
उनके सभी किरदार बेहद दमदार नजर आए। एक तरफ जहां क्रिमिनल बंद कर अभिषेक ने जबरदस्त अदाकारी दिखाई तो वही आलू बनकर राजकुमार राव ने भी गजब की एक्टिंग की।  पंकज त्रिपाठी फातिमा सना शेख आदित्य राय कपूर सान्या मल्होत्रा रोहित सराफ पल न माने अनीता वर्मा सभी ने अपने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan

Recommended News

Related News