सड़क पर पैसे मांग रही लड़की ने अनुपम खेर से बोली इतनी फर्राटेदार अंग्रेजी कि एक्टर के उड़े होश- देखें Video

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 12:31 PM (IST)

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अकसर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करते रहते है। दरअसल, अनुपम अपनी मां दुलारी संग अब तक कई वीडियो बना चुके हैं जिसे वह #Dularirocks के टैग से पोस्ट करते रहते है वहीं इसके अलावा अनुपम सड़क पर अनाथ बच्चों संग बी वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है।
 

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर  अपनी फिल्म ‘ऊंचाई' की शूटिंग के लिए नेपाल में मौजूद हैं। अनुपम खेर ने नेपाल से अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं, जो उनसे पैसे मांग रही थी। उस लड़की ने अनुपम खेर के साथ ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी में बात की, सुन एक्टर भी हैरान रह गए और उसका वीडियो शेयर कर दिया।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 मैं पढ़ाई के लिए उसका पैशन देखकर हैरान था
अनुपम खेर इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखते हैं कि मैं काठमांडू के एक मंदिर के बाहर आरती से मिला! वह राजस्थान की रहने वाली है। उसने मुझसे कुछ पैसे मांगे और मेरे साथ फोटो खिंचवाने को बोला। इसके बाद वह मुझसे फ़्लूएंट इंग्लिश में बात करने लगी। मैं पढ़ाई के लिए उसका पैशन देखकर हैरान था, यह रही हमारी बातचीत! अनुपम खेर फाउंडेशन इसके एजुकेशन की जिम्मेदारी लेगा, जय हो!'। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स अनुपम के इस नेक कदम की खूब सराहना कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News