''अनुपम खेर के बाल आ सकते हैं, पर TMC फिर से नहीं'', बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कसा तंज

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 05:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में BJP ने शानदार जीत हासिल की है। इसी के साथ राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने TMC पर तीखा तंज कसते हुए एक ऐसा बयान दिया है जो चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने TMC के राजनीतिक भविष्य की तुलना अभिनेता अनुपम खेर के सिर के बालों से कर दी।

 PunjabKesari

समीक भट्टाचार्य ने दिया ये बयान?

कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समिक ने कहा, "अनुपम खेर के गंजे सिर पर फिर से नए बाल आ सकते हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस अब पश्चिम बंगाल में दोबारा कभी सरकार नहीं बना पाएगी।" उन्होंने आगे कहा कि 9 मई एक ऐतिहासिक दिन होगा जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर उनकी विचारधारा की सरकार शपथ लेगी।

PunjabKesari

मजाकिया अंदाज में अनुपम खेर ने दिया जवाब

बीजेपी अध्यक्ष के इस अनोखे उदाहरण पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चुटकी लेते हुए लिखा "अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है! क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं! मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूंगा! जय श्री राम!"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News