बछड़े के शव को हटाने वाले को गाय मान बैठी हत्यारा, मारा सींग, जाने फिर क्या हुआ

punjabkesari.in Saturday, Nov 16, 2019 - 10:36 AM (IST)

हैदराबाद: चाहे इंसान हो या जानवर मां की ममता सभी में एक जैसी होती है। बच्चे के खोने का गम एक मां से बढ़कर कोई नहीं जान सकता। ऐसा ही एक हैरत अंगेज वाकया आंध्र प्रदेश में देखने को मिला जहां एक गाय ने रिक्शा चालक पर हमला बोल दिया। दरअसल, 2 हफ्ते पहले उस गाय के बछड़े की मौत हो गई थी। 
 

गुस्साई मां ने रिक्शे वाले पर बोल दिया हमला
इसके बाद बछड़े के शव को एक रिक्शा चालक उठाकर ले गया था। गाय ने इस पूरे वाकया को देखा था। 2 हफ्ते बाद ही गाय ने जब उस रिक्शे वाले को मछलीपटनम बस अड्डे के पास दोबारा देखा तो उसके गुस्से की सीमा नहीं थी। गुस्साई मां ने रिक्शे वाले पर हमला बोल दिया। उसने अपने सींग से रिक्शा चालक को चोट पहुंचाई। गाय के हमले को देखकर लोग रिक्शे वाले को बचाने के लिए दौड़े। किसी तरह रिक्शे वाले की जानबची।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News