आंध्र प्रदेश के CM नायडू दिल्ली पहुंचे, कल PM मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2024 - 11:02 PM (IST)

नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू केंद्रीय मंत्रियों से मिलने और पोलावरम सिंचाई परियोजना सहित राज्य के अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख का शुक्रवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलने का कार्यक्रम है। 

सूत्रों ने बताया कि शनिवार को उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलने की संभावना है। 

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रमुख भागीदार तेदेपा कर्ज में डूबे आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय सहायता और समर्थन की मांग कर रही है। केंद्र ने राज्य की नयी राजधानी के विकास के लिए केंद्रीय बजट में 15,000 करोड़ रुपये की घोषणा की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News