अमृतसर रेल हादसा: अमेरिका से वापस लौट रहे रेल मंत्री पीयूष गोयल

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 10:58 PM (IST)

नई दिल्ली:  अमृतसर रेल हादसे के कुछ घंटे बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और वह तत्काल भारत लौट रहे हैं। गोयल सतत ऊर्जा समाधान की दिशा में योगदान के लिए प्रतिष्ठित कार्नोट पुरस्कार ग्रहण करने अमेरिका में गए थे। 

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे दुर्घटनास्थल पर हर संभव सहायता पहुंचा रहा है। गोयल ने ट्वीट किया, "शोकसंतप्त और घायल लोगों को ईश्वर शक्ति प्रदान करें। रेलवे घटनास्थल पर सभी संभव सहायता पहुंचा रहा है। मैंने अमेरिका में अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और तत्काल भारत लौट रहा हूं।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News