अमित शाह 13 जुलाई को गुजरात के दहेगाम में APMC के अमृत महोत्सव एवं नवीन सब्जी उप-यार्ड का करेंगे लोकार्पण
punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 10:55 PM (IST)
नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रीअमित शाह के नेतृत्व में देश का सहकारिता क्षेत्र किसानों की समृद्धि, आधुनिक कृषि विपणन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में 13 जुलाई 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर जिले के दहेगाम में कृषि उपज मंडी समिति—APMC के अमृत महोत्सव एवं नवीन सब्जी उप-यार्ड का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, दहेगाम APMC के अध्यक्ष सुमेरु अमीन सहित अनेक सहकारी प्रतिनिधि, APMC सदस्य तथा कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रीअमित शाह ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करेंगे तथा APMC द्वारा निर्मित नवीन सब्जी उप-यार्ड का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ-साथ अमित शाह APMC के अमृत महोत्सव के अवसर पर तैयार की गई स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह दहेगाम APMC के बोर्ड सदस्यों के साथ विचार-विमर्श भी करेंगे।
