विरोधियों को अमित शाह का करारा जवाब, CAA पर अपने फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी BJP

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 03:34 PM (IST)

जोधपुरः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के जनजागरण अभियान की जोधपुर से शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार ने जो फैसला ले लिया अब वापिस नहीं होगा। शाह ने CAA का विरोध करने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार अब इस फैसले पर एक इंच भी वापिस नहीं जाएगी। शाह यहां कमला नेहरू नगर में सीएए के समर्थन में पार्टी की जनजागरण सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि चाहे सारे विपक्षी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एकजुट हो जाएं, लेकिन भाजपा अपने इस फैसले पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।'' 

 

शाह ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर सीएए को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को वोटबैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है, उसने इस कानून पर दुष्प्रचार किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वोटबैंक के लालच की भी हद होती है। वोटबैंक के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर जैसे महापुरुष का अपमान किया है।

 

वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान का आयोजन किया है। क्यों ये आयोजन करना पड़ा? क्योंकि जिस कांग्रेस को वोटबैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है, उसने इस कानून पर दुष्प्रचार किया है। उन्होंने कहा कि अब शरणार्थियों के अच्छे दिन आ रहे हैं तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News