अमित शाह ने पुलवामा हमले में शहीद हुए CRPF जवानों को श्रद्धांजलि दी

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 12:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। शाह ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, ''पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद होने वाले हमारे वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं।''

<

>

उन्होंने कहा, ''आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षा बलों व सुरक्षा एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।'' एक आत्मघाती हमलावर ने 14 फरवरी 2019 को विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। कुछ दिनों बाद भारत ने जवाबी हमला किया जिसे 'बालाकोट एयरस्ट्राइक' के नाम से जाना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News