घुसपैठ के कारण बंगाल का अस्तित्व खतरे में: अमित शाह

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 03:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ इतनी बढ़ गई है कि राज्य का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। शाह ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि उसने राज्य को अराजकता की स्थिति में पहुंचा दिया है, जहां गोलीबारी और बमबाजी की घटनाएं लगभग रोजाना होती हैं।

PunjabKesari

शाह ने कहा, ''बंगाल में हर जगह तूफान चल रहा है। यह तूफान परिवर्तन लाने और ममता बनर्जी को अलविदा कहने के लिए है।'' उन्होंने कहा, ''हर तरफ भ्रष्टाचार है। हर तरफ सिंडिकेट राज है। अब समय आ गया है कि कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और अन्य लोगों के सपनों के 'सोनार बांग्ला' की स्थापना की जाए।''

PunjabKesari

उन्होंने लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। शाह ने भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ मौजूद रहने से पहले इस रैली को संबोधित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News