छात्र आंदोलनों पर संसद में चर्चा को सरकार तैयार, अमित शाह देंगे जवाब: किरेन रीजीजू
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 03:08 PM (IST)
नयी दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा कि सरकार देश भर के छात्र आंदोलनों और उनसे जुड़ी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कराने तथा इस पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष को जवाब शांतिपूर्ण ढंग से सुनना होगा।
#WATCH दिल्ली: संसद सत्र पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा,"सरकार के तरफ से बहुत ही साफ शब्दों में कह दिया गया है कि छात्र का आंदोलन और उससे जुड़े हुए जो भी चीज हैं उस पर विस्तृत से सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है और मेरा विपक्ष से अनुरोध है कि जब सरकार छात्र आंदोलन को लेकर… pic.twitter.com/afyQFCMjPk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2026
रीजीजू ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि सरकार की ओर से विपक्ष को स्पष्ट रूप से पेशकश की गई है कि वह छात्र आंदोलनों तथा उनसे संबंधित गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ''मेरा विपक्ष से केवल इतना कहना है कि जब चर्चा का जवाब दिया जा रहा हो, तब उन्हें सदन में व्यवधान पैदा नहीं करना चाहिए, ताकि सदन का ध्यान न भटके और माननीय गृह मंत्री का वक्तव्य बाधित न हो।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष को गृह मंत्री और सरकार का जवाब सुनना चाहिए तथा इस विषय पर ''विस्तार से चर्चा'' होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चर्चा के बाद विपक्ष का जवाब के समय सदन से बाहर चले जाना स्वीकार्य नहीं होगा।
