अमित शाह अगले दो हफ्तों के दौरान दो बार कर सकते हैं ओडिशा की यात्रा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 10:17 PM (IST)

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओडि़शा की एक के बाद एक यात्राएं करने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस महीने राज्य का दौरा कर सकते हैं।
PunjabKesari
भाजपा महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि शाह 29 जनवरी को कटक जिले के कुलिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे तथा तीन फरवरी को पुरी में पार्टी के जनजाति मोर्चे के एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शाह की 18 जनवरी की निर्धारित यात्रा उनके अस्वस्थ रहने के चलते रद्द कर दी गई थी। कांग्रेस के ओडि़शा मामलों के पार्टी प्रभारी जितेंद्र सिह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आम चुनाव तक हर महीने ओडि़शा की यात्रा करेंगे। 
PunjabKesari
गांधी की ओडि़शा यात्रा 25 जनवरी को भुवनेश्वर के बाहरी क्षेत्र तमांडो से शुरू होगी जहां वह जनसभाओं में हिस्सा लेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। सिंह ने कहा, ‘‘उनके दिल में ओडि़शा के लोगों खासकर राज्य के आदिवासियों और वंचित लोगों के लिए विशेष स्थान है। ’’आगामी यात्रा के दौरान गांधी के एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सत्तारुढ़ बीजद और भाजपा दोनों को निशाना बनाएंगे क्योंकि उन्होंने ओडि़शा के लोगों के साथ विश्वासघात किया है और उनकी भावनाओं के साथ खेला है। 
PunjabKesari
हाल ही में राज्य में कुछ कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोडऩे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके इस फैसले में निजी हित हो सकता है। बीजद और भाजपा उन्हें अपने साथ जुडऩे के लिए लालच दे रही हैं क्योंकि उन्हें इस सबसे बड़ी पार्टी से डर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर और इस महीने ओडि़शा की तीन बार यात्राएं कर चुके हैं। आखिरी बार वह 15 जनवरी को ओडि़शा गए थे। 
PunjabKesari
    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News