Delhi में हाई वोल्टेज ड्रामा, अस्पताल की 5वीं मंजिल की बालकनी पर चढ़ा मरीज, दी कूदने की धमकी
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 12:25 PM (IST)
Delhi Hospital Suicide Attempt : पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में स्थित एक निजी अस्पताल में आज सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अस्पताल में भर्ती एक मरीज अचानक पांचवीं मंजिल की बालकनी के बाहरी किनारे पर चढ़ गया और उसने वहां से नीचे कूदने की धमकी दी। जिसके बाद नीचे भारी भीड़ जमा हो गई। इस ड्रामे के बाद अस्पताल प्रशासन और दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के हाथ-पांव फूल गए।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की वीडियों और तस्वीरों में वह व्यक्ति बालकनी के किनारे पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि नीचे भारी भीड़ जमा है। पास की एक खिड़की से एक व्यक्ति मरीज से बात करने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Indonesia विमान हादसा: लापता हेलीकॉप्टर का मिला मलबा, सभी 8 लोगों की मौत
हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उस व्यक्ति ने कूदने की धमकी क्यों दी। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह 8:40 बजे एक फोन कॉल प्राप्त हुई जिसके बाद दमकल गाड़ी को तुरंत मौके पर भेजा गया।"
Panic at Delhi Hospital as Patient Threatens to Jump
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) April 17, 2026
Delhi: Chaos erupted at Deepak Kailash Hospital in Karkardooma after a patient climbed onto a fifth-floor balcony and threatened to jump.
According to reports, the patient has been sitting on the balcony for nearly half an… pic.twitter.com/aPTDHLHgSw
उन्होंने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। अधिकारियों ने बताया कि मरीज को सुरक्षित रूप से नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।
