Amarnath Yatra 2025: बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खबर, इस तारीख से शुरू होगी श्री अमरनाथ यात्रा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 05, 2025 - 04:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल आयोजित होने वाली प्रसिद्ध श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा की कुल अवधि 38 दिन की होगी। यह घोषणा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक में की गई।

अमरनाथ यात्रा का आयोजन हर साल दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित भगवान शिव के पवित्र मंदिर के दर्शन के लिए किया जाता है। यात्रा की शुरुआत स्कंद षष्ठी के दिन होती है और समापन श्रावण पूर्णिमा के दिन होता है।
PunjabKesariअमरनाथ गुफा की ऊंचाई और यात्रा का मार्ग

अमरनाथ गुफा समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह गुफा हर साल बर्फ से ढकी रहती है, इसलिए यह यात्रा जुलाई और अगस्त में ही की जाती है, जब मौसम सुखद होता है और यात्रा के लिए उपयुक्त रहता है। यात्रा श्रीनगर और पहलगाम से शुरू होती है।

इस यात्रा के दो प्रमुख मार्ग हैं:

  • नुनवान-पहलगाम मार्ग - यह पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा मार्ग है जो अनंतनाग जिले से होकर जाता है।
  • बालटाल मार्ग - यह मार्ग 14 किलोमीटर लंबा है और गांदेरबल जिले से होकर जाता है।

 

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। भक्त श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी किया जा सकता है, जिसे श्रद्धालु डाउनलोड करके यात्रा की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

PunjabKesari
अमरनाथ यात्रा में लाखों भक्त हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह यात्रा श्रीनगर से लगभग 141 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुफा तक जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News