Amarnath Yatra 2024: पिछले साल 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए थे बाबा बर्फानी के दर्शन, क्या इस बार टूटेगा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2024 - 09:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: 'बम बम भोले', हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ श्री अमरनाथ की यात्रा जारी है। हजारों की तादाद में प्रतिदिन भक्त पवित्र गुफा के दर्शन कर अपने घरों की ओर लौट चुके हैं। अमरनाथ यात्रा पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है, क्योंकि अब तक 4.17 लाख तीर्थयात्री कश्मीर हिमालय में स्थित गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। तीर्थयात्रा संपन्न होने में अभी करीब एक महीना शेष है, इसलिए अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।
PunjabKesari
तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद
पिछले साल 4.5 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे और 2022 में यह आकंड़ा 3.65 लाख था। 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून को अनंतनाग जिले के नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले के बालटाल मार्ग से शुरू हुई थी। यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। तीर्थयात्री 3,888 मीटर (12,756 फीट) की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में पूजा करते हैं, जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग स्थित है।  
PunjabKesari
2014 से लेकर 2023 तक का भक्तों का आकंड़ा

Year  Number of Yatris who had darshan at Holy Cave
2014 372,000
2015 352,771
2016 220,490
2017 260,003
2018 2,85,006
2019 3,42,883
2020 NIL 
2021 NIL 
2022 3.04 lakh 
2023 4.50 lakh 

PunjabKesari
यात्रा सुचारु रूप से चल रही- अधिकारी 
बुधवार को तीर्थयात्रियों के नए जत्थे अभूतपूर्व सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के बीच धार्मिक भजन गाते हुए बालटाल और नुनवान पहलगाम के दोहरे मार्गों से आगे बढ़े। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। प्राधिकारियों ने दोनों यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों के लिए आवास, स्वास्थ्य, भोजन, पानी और अन्य आवश्यक दैनिक आवश्यकताओं सहित विस्तृत व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें
Amarnath Yatra 2024: कांग्रेस के राज में बना बाबा बर्फानी के भक्तों का रिकॉर्ड, मोदी राज में लगातार गिर रहा आकंड़ा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News