भूस्खलन के बाद शुरु हुई अमरनाथ यात्रा, भक्तों में दिखा उत्साह, 7,908 तीर्थयात्रियों का नया काफिला यात्रा के लिए हुआ रवाना

punjabkesari.in Friday, Jul 18, 2025 - 12:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण एक दिन के लिए स्थगित अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को फिर से शुरू हो गई और इसके साथ ही 7,900 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू से दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों से यात्रा पुनः शुरू हो गई है।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में 7,908 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था 261 वाहनों में सवार होकर भगवती नगर आधार शिविर से तड़के साढ़े तीन बजे से चार बजकर 25 मिनट के बीच दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।

ये भी पढ़ें- You Tube पर छोटे क्रिएटर्स की बल्ले- बल्ले! लॉन्च हुआ ये स्पेशल फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

इस जत्थे में 5,957 पुरुष, 1,613 महिलाएं, 26 बच्चे और 310 साधु एवं साध्वियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहला काफिला 92 वाहनों में 2,879 तीर्थयात्रियों को लेकर गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर के छोटे लेकिन अधिक दुर्गम बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ, जिसके बाद 169 वाहनों में 5,029 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा पर निकला।

PunjabKesari

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा दो जुलाई को पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद से अब तक कुल 1,09,461 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। अब तक चार लाख से ज़्यादा लोगों ने तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News