अमरनाथ यात्रा: सुरक्षा और अन्य इंतजामों में उचित बदलाव किया जाएगा

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 03:16 AM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा जाने वाले यात्रियों की संख्या में आई गिरावट को देखते हुए इस महीने के अंत तक सुरक्षा और अन्य बंदोबस्तों में उचित बदलाव किया जाएगा।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह जानकारी दी गई है। राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि वोहरा ने कहा कि जम्मू से यात्रियों के रोजाना के काफिलों का आयोजन करने में शामिल अधिकारियों से सलाह-मशविरे से 31 जुलाई के बाद मौजूदा इंतजामों में उचित तरीके से बदलाव किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने रेखांकित किया कि सुरक्षा बलों के साथ इस मामले पर पहले ही चर्चा की जा चुकी है।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Related News