CAA protest: दिल्ली मेट्रो की सेवा बहाल, सभी स्टेशनों के खोले गए गेट

punjabkesari.in Saturday, Dec 21, 2019 - 08:27 AM (IST)

नेशनल डेस्क: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के मद्देनजर बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशनों को खोल दिया गया है। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि सभी मेट्रो स्टेशन खोले दिए गए हैं, सामान्य रूप से सेवाएं फिर से शुरू हो गई है। 

PunjabKesari

दरअसल जामिया मिल्लिया इस्लामिया और दिल्ली के अन्य हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के चलते शुक्रवार को चावड़ी बाजार, लाल किला और जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर और जामिया मिलिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट पर लोक लगाई गई थी। अब सभी मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं। बता दें कि वाम दलों ने गुरुवार को भारत बंद का आह्वान किया था। प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई थी।

PunjabKesari

देश भर में हो रहा इस कानून का विरोध
संशोधित नागरिकता कानून के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण देश में शरण लेने आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के उन लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी, जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिया था। ऐसे सभी लोग भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस कानून के विरोधियों का कहना है कि इसमें सिर्फ गैर मुस्लिमों को नागरिकता देने की बात कही गई है। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News