भारतीयों का स्विस बैंक में जमा सभी धन ‘काला’ नहीं: गोयल

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 08:26 PM (IST)

नई दिल्ली : वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि स्विटजरलैंड में भारतीयों द्वारा जमा किया गया सभी धन ‘कालाधन’ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि प्रवासी भारतीय और भारतीय मूल के निवासियों का धन भी इसमें शामिल हैं।  गोयल ने शनिवार को कहा कि स्विस बैंक में भारतीयों द्वारा जमा राशि को लेकर जिस तरह से हाय तौबा मचाई जा रही है, वह सही नहीं है। इसको लेकर पूरी और सही खबरें नहीं दी जा रही है। सिर्फ भारतीयों द्वारा जमा राशि के बारे में बताया जा रहा है जबकि इसके संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी जा रही है।

पूरी दुनिया में एक करोड़ से अधिक भारतीय हैं और उनमें से भी कुछ लोग स्विस बैंक में अपनी कमाई जमा करते हैं। इसके साथ ही सरकार ने 2.5 लाख डॉलर तक व्यक्तिगत स्तर पर विदेश भेजने की अनुमति दी है और उद्यमियों के लिए यह राशि अधिक है। इसके साथ ही लोग विदेशी निवेश करने के लिए स्विस बैंक में राशि जमा करते हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सही और पूरी जानकारी आम लोगों को दी जानी चाहिए न कि आधी अधूरी सूचनाएं।

गोयल ने कहा कि भारत और स्विट््जरलैंड के बीच एक संधि है जिसके तहत उसने भारत और कुछ अन्य देशों द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर विदेशी ग्राहकों के बारे में सूचनाएं साझा करना शुरू कर दिया है। एक जनवरी 2019 से रियल टाइम में सूचनाएं साझा की जाएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News