ऑल इंडिया महिला कांग्रेस देश भर में भाजपा के खिलाफ करेगी प्रोटेस्ट

punjabkesari.in Thursday, Apr 12, 2018 - 07:58 PM (IST)

नेशनल डेस्कः ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव अपने महिला कार्यकर्ताओं के साथ देश भर में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कर बीजेपी सत्ता में आई थी, लेकिन 9 महीने पहले एक महिला के साथ बलात्कार होता है और उसकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी जाती।

देव ने कहा कि महिला कांग्रेस 17 अप्रैल को देश भर में प्रोटेस्ट करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" और देश में बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि "बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार भाजपा सरकार" का नारा देकर भाजपा सत्ता में आई थी, लेकिन भाजपा शासन में बेटियों पर अत्याचार थम नहीं रहा है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News