आलिया भट्ट ने तोड़े कोरोना नियम, ''ब्रह्मास्त्र'' के प्रमोशन के लिए पहुंची दिल्ली...सख्त एक्शन की तैयारी में BMC

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 11:12 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। करण जौहर की हाउस पार्टी में जाने के बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां कोरोना संक्रमित हुई हैं। ये अभिनेत्रियां कई लोगों के संपर्क में आई थीं जिसके बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने उनको होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए थे। अभिनेत्री आलिया भट्ट भी उन लोगों में शामिल है जो करण के घर पार्टी में शामिल हुई थी। हालांकि आलिया की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी फिर उसे 14 दिन तक आइसोलेशन में रहना था लेकिन अभिनेत्री ने बीएमसी के होम क्वारंटीन नियमों को तोड़ा है। आलिया अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के मोशन पोस्टर लॉन्च के सिलसिले में वो मुंबई से दिल्ली चली गई।

 

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए BMC ने आलिया से संपर्क किया और उसे दिल्ली में ही क्वारंटीन होने का आदेश जारी किया लेकिन इस आदेश के बाद भी आलिया वापिस मुंबई लौट आई। खबर है कि अब BMC आलिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। बीएमसी जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष राजुल पटेल ने कहा, 'मैंने डीएमसी स्वास्थ्य विभाग को आलिया भट्ट के खिलाफ होम क्वारंटीन नियम तोड़ने के लिए केस दर्ज करने का आदेश दिया है। वह एक रोल मॉडल हैं, ऐसे में उन्हें जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए था। नियम सबके लिए समान हैं।'

 

बता दें कि करण जौहर की पार्टी ने शामिल होंने के करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव तो हुई ही, साथ ही साथ संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और उनका छोटा बेटा योहन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद से वहां के प्रशासन में हलचल बढ़ गई। इसी बीच BMC ने करीना कपूर और महीप कपूर के घर को सील कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News