Delhi Weather : सावधान दिल्लीवालों! न्यूनतम तापमान ने तोड़ा सामान्य का रिकॉर्ड, आज 35 डिग्री तक जा सकता है पारा
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 10:59 AM (IST)
Delhi Weather : दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने यह जानकारी दी। सुबह नौ बजे AQI 148 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और आसमान सामान्यत: साफ रहने का पूर्वानुमान है।

केन्द्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। लोधी रोड में सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 19.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि रिज में सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक 19.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, 43 केन्द्रों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा, जबकि दो केन्द्रों पर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बेहद खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है।
