Aadhaar AI Mitra: अब fraud पर लगेगी रोक! AI रखेगा Aadhaar पर 24x7 नजर, छेड़छाड़ करने पर तुरंत होगा ये काम
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 12:52 PM (IST)
Aadhaar AI Mitra: UIDAI का यह एआई-पावर्ड चैटबॉट अब और भी स्मार्ट होने जा रहा है। समिट के दौरान यूआईडीएआई के पवेलियन में इस बात का खुलासा हुआ कि आधार के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए अब एआई तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।

क्या हैं इसके नए धांसू फीचर्स?
- एआई कॉलिंग फीचर: यह सबसे क्रांतिकारी फीचर होने वाला है। अगर कोई व्यक्ति बैंक या आधार सेंटर जाकर आपके आधार डेटा में बदलाव करने की कोशिश करेगा, तो 'आधार एआई मित्र' तुरंत आपको कॉल करेगा। वह फोन पर आपसे Confirm करेगा कि क्या यह बदलाव आप ही कर रहे हैं? अगर आप मना कर देते हैं, तो प्रोसेस वहीं रुक जाएगा।
- Multilingual Support: अभी तक यह चैटबॉट केवल हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध था, लेकिन अब यह बंगाली सहित कई अन्य क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं में भी बातचीत कर सकेगा।
- रियल-टाइम प्रोटेक्शन: बैंक ऑथेंटिकेशन या आधार अपडेट के दौरान यह एक 'लाइव गार्ड' की तरह काम करेगा।
तेजी से बढ़ रही है लोकप्रियता
UIDAI के अनुसार, नए आधार ऐप के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। अब तक लगभग 1 करोड़ 40 लाख लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं और हर रोज करीब 1 लाख नए यूजर इससे जुड़ रहे हैं। जल्द ही 'कॉलिंग फीचर' को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।
