Traffic Alert: मुंबई वालों के लिए अलर्ट! आज मनोज जरांगे का मार्च, शहर की ये मुख्य सड़कें रहेंगी बंद, पुलिस ने जारी की लिस्ट
punjabkesari.in Friday, Aug 29, 2025 - 11:17 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल आज, 29 अगस्त 2025 को मुंबई में एक विशाल मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। इस मार्च में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने शहर में ट्रैफिक को लेकर एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। अगर आप मुंबई में हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें।
ये सड़कें रहेंगी पूरी तरह से बंद
पुलिस के अनुसार, यह मार्च मानखुर्द नाका से शुरू होगा और कई प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगा। सुरक्षा और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए कुछ मुख्य सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इन सड़कों पर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।
➤ पनवेल-सायन रोड
➤ वी.एन. पुरव रोड
➤ ईस्टर्न फ्रीवे
➤ पी. डि'मेलो रोड
➤ वालचंद हीराचंद मार्ग
➤ डॉ. दादाभाई नौरोजी रोड (डी.एन. रोड)
➤ हजारामल सोमानी रोड
इसके अलावा, घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड, देवनार विलेज रोड और शिवाजी चेंबूर लिंक रोड जैसे कई कनेक्टिंग रास्ते भी बंद रहेंगे।
#Mumbai traffic: Mumbai Police has announced major traffic restrictions across Mumbai on August 29, 2025, in view of the Maratha reservation march led by Manoj Jarange Patil from Mankhurd Naka to Azad Maidan.
— Richa Pinto (@richapintoi) August 28, 2025
Key arterial routes including Panvel–Sion Road, V.N. Purav Road,… pic.twitter.com/eF11yin662
ये हैं वैकल्पिक रास्ते
अगर आप इन इलाकों से गुज़रने वाले हैं, तो पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी है:
➤ दक्षिण मुंबई से ठाणे: आप जे.जे. ब्रिज, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे का उपयोग कर सकते हैं।
➤ दक्षिण मुंबई से पश्चिमी मुंबई: नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड, पेडर रोड और लाला लाजपत राय मार्ग से होते हुए वर्ली और फिर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे का रास्ता अपनाएं।
➤ नवी मुंबई से दक्षिण मुंबई: वाशी से चेंबूर लिंक रोड, ईस्टर्न फ्रीवे या अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड का इस्तेमाल करें।
मराठा आरक्षण मार्च में शामिल होने वाले वाहनों के लिए पुलिस ने 13 अलग-अलग पार्किंग स्थल भी बनाए हैं, जिनमें लगभग 8840 वाहन पार्क किए जा सकते हैं।