कर्नाटक: अक्कई पद्मशाली शादी के लिए पंजीकरण कराने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनीं

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2018 - 11:02 PM (IST)

बेंगलुरू: अक्कई पद्मशाली कर्नाटक में इस महीने शादी के लिए पंजीकरण करने वाली पहली ट्रांसजेंडर बन गई हैं। अक्की ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘मैं अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए अनिच्छुक थी। मैं उसके साथ रह रही थी। मैंने आठ वर्षों तक शादी के लिए संघर्ष किया। मैं शादी की चुनौतियों का सामना करना चाहती थी।’’

अक्कई और ट्रांसजेंडर वासु ने गत वर्ष 20 जनवरी को शादी की थी लेकिन पंजीकरण प्रक्रिया में एक वर्ष लग गया क्योंकि उसके साथी को भी संबंधित दस्तावेजों को रखना था। बता दें कि अक्काई ने महज 12 साल की उम्र में बतौर सेक्स वर्कर अपना करियर शुरु किया था। फिलहाल वह सेक्स्युअलिटी पर जागरुकता फैला रहे एक संगठन की संस्थापक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News