ठंडी खुई में लटकता मिला अखनूर के युवक का शव

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 10:05 PM (IST)

साम्बा : विजयपुर के ठंडी खुई इलाके में शुक्रवार सुबह संदिज्ध हालात में एक युवक का शव लटकता पाया गया। यह शव राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मशहूर स्पॉट ठंडी खुई में एक दुकान के पीछे सीढ़ीयों में रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। लोगों ने इसे देखा तो फौरन पुलिस को इत्तला दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और इसके परिजनों को सूचित किया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजकुमार पुत्र वेदप्रकाश के रूप में की गई है। बताया गया है कि यह मानसिक तौर पर परेशान था और बीते दो-तीन दिनो से इसी इलाके में घूम रहा था। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News