अजमेर शरीफ दरगाह के चीफ बोले- पाकिस्तान के कम से कम 5 टुकड़े होने चाहिए

punjabkesari.in Saturday, May 10, 2025 - 04:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क. पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात युद्ध जैसे बन गए हैं। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है और पिछले चार दिनों से भारत के चार सीमावर्ती राज्यों में मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। इस गंभीर स्थिति में पूरा देश भारतीय सेना की कार्रवाई पर नज़रें गड़ाए हुए है। हर तरफ देशभक्ति का माहौल है और "भारत माता की जय" के नारे गूंज रहे हैं। इस बीच अजमेर शरीफ दरगाह के प्रमुख ने पाकिस्तान को लेकर एक सख्त बयान दिया है।

दरगाह प्रमुख का पाकिस्तान पर हमला

अजमेर शरीफ दरगाह के प्रमुख ने कहा है कि पाकिस्तान सीमा पार से निर्दोष लोगों की जान ले रहा है। भारत ने सिर्फ उन आतंकवादियों को मारा है जिन्होंने भारतीय माताओं और बहनों के सुहाग को उजाड़ा था। पाकिस्तान के कम से कम 5 टुकड़े होने चाहिए। उन्हें घर में घुस कर मारना चाहिए। 

दरगाह प्रमुख ने पाकिस्तान की ओर से हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि यह कायराना हरकत है। पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह दे रहा है और उन्हीं के इशारे पर सीमा पार से हमले करवा रहा है, जिसमें निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं। भारत ने जो भी कार्रवाई की है, वह अपनी रक्षा और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए की है। भारत ने उन लोगों को निशाना बनाया है, जो देश में आतंकवाद फैला रहे थे और जिन्होंने हमारी महिलाओं को विधवा बना दिया। भारत शांतिप्रिय देश है, लेकिन अपनी संप्रभुता और नागरिकों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

दरगाह प्रमुख ने देश के लोगों से शांति और एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मुश्किल समय है और हमें एकजुट होकर देश का साथ देना चाहिए। उन्होंने भारतीय सेना के जवानों के साहस और बलिदान की सराहना की और विश्वास जताया कि भारत इस चुनौती का डटकर सामना करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News