पुलवामा हमला: दुनिया के सामने PAK को बेनकाब करेगा भारत, राजनाथ से मिले अजय बिसारिया

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 12:56 PM (IST)

नई दिल्लीः पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने बुधवार को नई दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की। बिसारिया के अलावा अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन सिंगला ने भी गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा था कि भारत सबूत देगा तो हम जरूर कार्रवाई करेंगे। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय अमेरिका समेत दूसरे देशों को डॉजियर सौंपेगा और पाकिस्तान को बेनकाब करेगा।

बिसारिया ने कहा कि हमारे उच्चायुक्त दूसरे देशों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि हम दूसरे देशों से भी बातचीत कर रहे हैं। बिसारिया ने कहा कि अब भारत पाकिस्तान को कोई सबूत नहीं सौंपेगा बल्कि दुनिया के सामने उसकी सच्चाई रखेगा। अजय बिसारिया पुलवामा हमले के बाद से ही नई दिल्ली में हैं। विदेश मंत्रालय ने उन्हें हमले के अगले दिन ही भारत वापिस बुला लिया था। बता दें कि मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पुलवामा हमले की निंदा की है। अमेरिका ने कहा है कि वे भारत के साथ खड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News