''रोज मछली खाती है ऐश्वर्या राय, इसलिए''...एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्री के बिगड़े बोल

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 03:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कई बार मंत्री जल्दबाजी में कुछ ऐसा कह जाते हैं कि उस पर बाद में विवाद खड़ा हो जाता है। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित भी फ्लो-फ्लो में कुछ ऐसा ही कह गए। गावित ने कहा कि मछली खाने की वजह से एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की आंखें और त्वचा खूबसूरत दिखती हैं।

 

साथ ही गावित ने मछली खाने के फायदे बताए और खुद ही अपनी बातों पर ठहाके भी लगाते रहे। इस अवसर पर सांसद डाॅ. हिना गावित, जिला परिषद सदस्य अरुण ठाकरे, गुलाब ठाकरे, किशोर नाइक, गुलाल भील, ग्राम पंचायत सदस्य रेखा ठाकरे, प्रवीण शिरसथ, दशरथ ठाकरे, सदाशिव मिस्त्री, विट्ठल मोरे, अशोक मोरे, भोजू मोरे, दिलवर मालचे, सागर भील, दशरथ भील और शहादा तालुक के मछुआरे उपस्थित थे।


हर रोज मछली खाती हैं ऐश्वर्या राय

धुले जिले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम शामिल हुए जनजातीय विकास मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित वहां मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे हैं थे। इस दौरान गावित ने कहा कि क्या आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी हैं? बेंगलुरु में समुद्र तट पर रहने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत और चमकीली दिखती हैं क्योंकि वह रोज मछली खाती हैं।

 

गावित यही नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा कि मछली खाने से औरतें और मर्द चिकने दिखने लगते हैं, उनकी आंखें चमकीली लगती हैं। कोई भी देख ले तो कायल हो जाए। मंत्री ने कहा कि मछली में एक प्रकार का तेल होता है, उसी तेल से आंखें चमकीली और शरीर की त्वचा अच्छी होती है। साथ ही उन्होंने मछली पकड़ने के फायदे भी गिनाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News