उड़ते विमान में यात्री ने एयर होस्टेस को दांत से काटा, शरीर पर दिखे जख्म के निशान, फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2024 - 11:04 AM (IST)

नेशनल डेस्क: विमान में विवाद का एक नया मामला सामने आया है। जिसमें एक यात्री ने एयरहोस्टेस के साथ बदतमीजी की। अमेरिका जाने वाली ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) की एक फ्लाइट को बुधवार को इमरजेंसी में टोक्यो लैंड करवाना पड़ा क्योंकि विमान में नशे में धुत एक यात्री ने फ्लाइट में एक केबिन अटेंडेंट को काट लिया था।
एक रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि कथित तौर पर 55 वर्षीय अमेरिकी व्यक्ति बहुत ज्यादा नशे में था, इस दौरान उसने क्रू के सदस्य की बांह पर बुरी तरह काट लिया था., इससे वह घायल हो गई।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि घटना के बाद, 159 यात्रियों के साथ विमान के पायलटों ने फ्लाइट को वापस हानेडा हवाई अड्डे पर लैंड करा दिया। इसके बाद नशे में धुत्त यात्री को पुलिस के हवाले किया। जापानी मीडिया के अनुसार शख्स ने नशा उतरने पर पुलिस से कहा कि मुझे कुछ भी याद नहीं है।
इससे पहले बोइंग 737 की कॉकपिट विंडो में दरार का पता चलने के बाद शनिवार को एएनए की एक और फ्लाइट को कथित तौर पर वापस लौटना पड़ा था। वहीं मुंबई से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट लेट होने पर एक यात्री ने पायलट को जोरदार मुक्का मारा था जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया।