''मेरी बहन हवा में उछल गई'', Air India फ्लाइट में दिखा खौफनाक मंजर, यात्रियों ने सुनाई आपबीती; Video Viral
punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 05:54 PM (IST)
नेशनल डेस्क: फुकेत से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2379) में हवा में अचानक आए टर्बुलेंस के कारण बड़ा हादसा होते-होते बचा। उड़ान के दौरान विमान की ऊंचाई अचानक कम हो गई। इससे कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए और उनके सिर ओवरहेड कैबिन बिन्स से टकरा गए। इस घटना में कुल 14 लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आई है। विमान के दिल्ली में सुरक्षित लैंड करने के बाद घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि कुछ यात्रियों को एहतियातन वसंत कुंज स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
<
#WATCH | Delhi: Several passengers injured after Air India flight encounters severe air turbulence while travelling from Phuket to Delhi pic.twitter.com/OM1lXKRKcm
— ANI (@ANI) August 4, 2026
>
यात्रियों ने साझा किए डरावने अनुभव
विमान में मौजूद यात्रियों ने इस डरावने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि सुबह की उड़ान होने के कारण ज्यादातर लोग सो रहे थे, तभी अचानक विमान का संतुलन बिगड़ गया। इटली की एक महिला यात्री ने बताया कि टर्बुलेंस इतना तेज था कि उनकी बहन सीट से हवा में उछल गई और कई लोगों के चेहरों से खून बहने लगा। विमान के अंदर की तस्वीरों में ओवरहेड बिन के पैनल टूटे हुए दिखाई दिए, जिससे घटना की विभीषिका का अंदाजा लगाया जा सकता है।
<
#WATCH | Delhi: Viviana, daughter of the injured passenger being moved into an ambulance, says, "I am from Italy. The aircraft seemed to be moving normally but suddenly the turbulence began. I saw my sister thrown up into the air from her seat. My mother was knocked on her head.… https://t.co/ETIhAOVmIN pic.twitter.com/OlcFx2cII6
— ANI (@ANI) August 4, 2026
>
एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार
एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया है और सभी यात्रियों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट A320 लैंडिंग से कुछ समय पहले अचानक नीचे की ओर आ गया था। DGCA इस बात की भी जांच कर रहा है कि यह हादसा केवल टर्बुलेंस के कारण हुआ या इसके पीछे कोई तकनीकी खराबी भी जिम्मेदार थी।
