जब सदन में रो पड़े AIADMK सांसद, बोले- मेरे मरने पर शोक मत जताना

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2019 - 03:55 PM (IST)

नई दिल्ली: राज्यसभा ने बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य डी. राजा और अन्नाद्रमुक के प्रो. वी मैत्रेयन सहित पांच सदस्यों को कार्यकाल पूरा होने पर भावभीनी विदाई दी। सभापति एम वेंकैया नायडू ने विधायी कार्य निपटाए जाने और आवश्यक दस्तावेजों को सदन पटल रखे जाने के बाद सूचित किया कि आज तमिलनाडु के पांच सदस्य अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी राजा और अन्नाद्रमुक के सर्वश्री डॉ़ मैत्रेयन, के आर अर्जुनन, आर लक्ष्मणन और टी रत्नवेल शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई दी और उनके सुखद एवं दीर्घायु होने की कामना की।
 

इसी बीच राज्यसभा में विदाई भाषण के दौरान AIADMK सांसद वासुदेवन मैत्रेयन अपने भाषण के दौरान भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने सदन से अपील की कि उनके निधन पर सदन में शोक न जताया जाए। सांसद मैत्रेयन जैसे ही अपना विदाई भाषण देने के लिए सदन में खड़े हुए तो उन्होंने अपने कार्यकाल के बारे में बात करते हुए कहा कि सदन में 14 साल से अधिक का सफर आज खत्म हो रहा है, बस इतना कहते ही वे भावुक हो गए और सदन में ही रो पड़े। इस दौरान सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि डॉ मैत्रेयन एक प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ हैं और चिकित्सक के तौर भी बहुत प्रसिद्ध हैं। राजनेता के साथ ही एक चिकित्सक के रूप में वह जनता की सेवा करते रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News