कृषि मंत्री जापान के दौरे पर

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 07:50 PM (IST)

 

चण्डीगढ ,22 जुलाई- (अर्चना सेठी) हरियाणा के कृषि एवम् पशुपालन तथा मत्स्य मंत्री जेपी दलाल हरियाणा से बागवानी, सब्जी उत्पादन व कृषि क्षेत्र में नई नई तकनीक की जानकारी लेने के लिए डेलिगेशन के साथ शनिवार को सात दिवसीय जापान दौरे पर रवाना हुए।

 

 

कृषि मंत्री के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव केएम पांडुरंग, बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ अर्जुन सिंह सैनी, संयुक्त निदेशक डॉ जोगेंद्र सिंह व पद्मश्री से सम्मानित किसान कमल सिंह चौहान, लोहारू विधानसभा क्षेत्र से प्रगतिशील किसान अमित कुमार डेलिगेशन में शामिल है।

 

        

कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने के लिए जापान का यह दौरा बागवानी और कृषि क्षेत्र में नई नई तकनीकी जानकारी के लिए अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इसके फलस्वरुप राज्य में बागवानी की ओर फसल विविधीकरण में बहुत ज्यादा वृद्धि होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Related News